राजातालाब में जुआ खेलते नौ गिरफ्तार

राजातालाब में जुआ खेलते नौ गिरफ्तार

8,450 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद

वाराणसी। गोमती जोन में डीसीपी नीतू कादयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजातालाब थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई की है। मातलदेई चौकी प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को ग्राम गौरा के सीवान में आम के पेड़ के नीचे छापेमारी कर नौ आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। मौके से जुए के 4,150 रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी में 4,300 रुपये, इस प्रकार कुल 8,450 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते और पांच एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए।

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में मातलदेई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार, राजातालाब कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, गिरिजाशंकर, दिलीप कुमार तथा कांस्टेबल रोहित वर्मा, राजू सोनकर और आसिफ हुसैन शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले चार गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *