सारनाथ : पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश

सारनाथ : पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार भोर में सारनाथ पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी अजय उर्फ विजय सिंह को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित 25 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, देर रात चेकिंग के दौरान सारनाथ क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में अजय उर्फ विजय सिंह को हथियारों के साथ दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह लंबे समय से क्षेत्र में रेकी कर रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद खतरनाक है। वर्ष 2007 में वाराणसी के पांडेयपुर में सरकारी चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। 2012 में गाजीपुर के सैदपुर में सराफा कारोबारी भाइयों पर गोली चलाकर लाखों की लूट की वारदात में भी उसका नाम शामिल रहा। अप्रैल 2013 में कैंट पुलिस ने उसे 9 एमएम पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर सक्रिय हो गया। मई 2022 में लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर और टीटीई विजयशंकर सिंह को गोली मारने के मामले में भी वह आरोपी था।

सितंबर 2022 में गैंगस्टर एक्ट के मामले में चंदौली अदालत में सरेंडर करने के बाद वह वाराणसी जिला कारागार में बंद रहा। जेल से रिहाई के बाद वह फिर फरार हो गया था और एक लाख रुपये का इनामी घोषित किया गया था।

इसे भी पढ़े   सिगरा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, अधेड़ की मौके पर मौत

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को रोक लिया गया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *