कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के दो गुटों में मारपीट, एक गंभीर घायल

कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के दो गुटों में मारपीट, एक गंभीर घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के पास सोमवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। अचानक हुई इस घटना से कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

rajeshswari


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जमीन के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   काशी विद्यापीठ के संविदा शिक्षक के लिए खुशखबरी,कहलाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर संविदा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *