दीक्षांत में स्वर्ण पदक विजेताओं के अभिभावकों का होगा सम्मान

दीक्षांत में स्वर्ण पदक विजेताओं के अभिभावकों का होगा सम्मान

वाराणसी (जनवार्ता)। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह 30 जुलाई को आयोजित होगा। इस बार स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और संबंधित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

rajeshswari


कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न समितियों की समीक्षा कर सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। समारोह में उपाधि वितरण के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत की समृद्ध विरासत को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
मुख्य समारोह में देशभक्ति गीतों और पूर्वांचल के पारंपरिक लोकनृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

इसे भी पढ़े   महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष ने किया व्यापारियों से उगाही और धमकी का खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *