बारिश में बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत

बारिश में बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत

वाराणसी (जनवार्ता)। मानसून की बारिश ने शहर की अंदरूनी सड़कों की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। आजमगढ़ रोड पर छोटा लालपुर मस्जिद से महावीर मंदिर जाने वाले शॉर्टकट मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

rajeshswari


स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग पांडेयपुर चौराहे के जाम से बचने के लिए चोलापुर और आजमगढ़ की ओर से आने वाले लोगों का प्रमुख रास्ता है। इसी मार्ग से महावीर मंदिर, भोजूबीर, अर्दली बाजार समेत शहर के कई हिस्सों तक पहुंचा जाता है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भरने से आए दिन साइकिल और बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। छोटा लालपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी रोजाना इसी समस्या से जूझना पड़ता है।


संकठा नगर कॉलोनी की सड़क की हालत भी खराब है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण और जर्जर सड़क के कारण बरसात में आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
क्षेत्रीय पार्षद अशोक मौर्य ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सड़क की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   चौथे दिन स्टंप्स तक भारत 63/1, जीत से 58 रन दूर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *