पुलिस ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा, 14 फोन बरामद

पुलिस ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा, 14 फोन बरामद

वाराणसी (जनवार्ता) : बड़ागांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी और लूट करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर लिए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल राजभर (21 वर्ष), पुत्र रूदल राजभर, निवासी कोटवां रामपुर, थाना बरहज, जिला देवरिया और नीरज शर्मा (22 वर्ष), पुत्र राजवंशी शर्मा, निवासी मावना गढ़वा, थाना बरहज, जिला देवरिया के रूप में हुई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान वीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे दोनों दोस्त हैं और मिलकर योजना बनाते हैं। रात्रि के समय विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चार्जिंग पर लगे फोन चोरी करते हैं या यात्रियों से छीन लेते हैं। चोरी के फोन को अमेज़न या फ्लिपकार्ट ऐप के जरिए नए फोन खरीदते समय एक्सचेंज करके बेच देते हैं। नए फोन को अंजान लोगों को बेचकर पैसा आपस में बराबर बांट लेते हैं। चोरी के फोन से सिम निकालकर दूसरे फोन में डालते हैं और यूपीआई ऐप डाउनलोड कर खाताधारकों के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। गिरफ्तारी के समय दोनों वाराणसी शहर में चोरी के फोन के लॉक तुड़वाने जा रहे थे।

अभियुक्त नीरज शर्मा का पहले से आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 09/2021, धारा 411 भा.दं.सं. के तहत जीआरपी भटनी, गोरखपुर में मामला दर्ज है।

पुलिस ने मुकदमा संख्या 0469/2025, धारा 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बड़ागांव ने बताया कि यह गिरफ्तारी रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   मृत्युदण्ड के उन्मूलन पर जोरदार वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *