भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, टी20 सीरीज 1-1 से बराबर

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, टी20 सीरीज 1-1 से बराबर

होबार्ट | भारत ने रविवार को खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। मुकाबला होबार्ट के बेलरिव ओवल स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

rajeshswari

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम डेविड ने 74 और मार्कस स्टोइनिस ने 64 रनों की शानदार पारियां खेलीं। मैथ्यू शॉर्ट ने 26 रन बनाए जबकि जेवियर बार्टलेट 3 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके, वरुण चक्रवर्ती को 2 और शिवम दुबे को 1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत संतुलित रही। वाशिंगटन सुंदर ने 23 गेंदों में नाबाद 49 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ जितेश शर्मा ने 13 गेंदों पर नाबाद 22 रन जोड़े। तिलक वर्मा (29), अभिषेक शर्मा (25), सूर्यकुमार यादव (24), अक्षर पटेल (17) और शुभमन गिल (15) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3 विकेट लिए, जबकि जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए गए। संजू सैमसन, कुलदीप यादव और हर्षित राणा की जगह वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और जितेश शर्मा को शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक बदलाव किया — जोश हेजलवुड की जगह नए खिलाड़ी को मौका मिला।

इसे भी पढ़े   दिल्ली में मर्डर की एक और वारदात,लड़की पर रॉड से हमला करके ली जान;आरोपी फरार

यह मुकाबला खास इसलिए भी रहा क्योंकि होबार्ट के बेलरिव ओवल में भारत ने पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और ऑस्ट्रेलिया को यहीं पहली बार इस प्रारूप में हराया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *