गौ तस्करी! आरोप से हड़कंप, पुलिस आयुक्त के निर्देश बेअसर! वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जुटी

गौ तस्करी! आरोप से हड़कंप, पुलिस आयुक्त के निर्देश बेअसर! वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जुटी

चौबेपुर (जनवार्ता ): सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने चौबेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर चौकी अंतर्गत एक गांव में तनाव पैदा कर दिया है। वीडियो में कथित तौर पर गौ वंश के दो पशुओं को एक ‘मैजिक’  में  लदे हुए  दिखाया गया है, जिससे गौ तस्करी का आरोप लग रहा है।

rajeshswari


वीडियो में दिख रहा है कि मैजिक का पिछला दरवाजा खुला हुआ है जिसमें दो पशु गाय या साढ़ और एक पशु नीचे जमीन पर कुछ खा रहा है। इस दृश्य को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। वे आरोप लगा रहे हैं कि इन पशुओं को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। इस घटना ने एक बार फिर जिले में गौ-सुरक्षा और पशु तस्करी के गंभीर मुद्दे को उजागर कर दिया है। चौकी प्रभारी चांदपुर रोशन राय ने जनवार्ता प्रतिनिधि को  ने बताया कि वायरल वीडियो की प्राथमिक जांच वायरल करने वाले व्यक्ति से की गई है जो वीडियो को पुराना बताया है  हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की गई है। पुलिस तथ्यों का पता लगा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी आप को बताते चले कि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के मोहित अग्रवाल ने ‘गौ वंश’ की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। लेकिन इस तरह की घटना के सामने आने से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन ठीक से हो पा रहा है? इससे पहले भी चौबेपुर थाना के एक पूर्व प्रभारी पर गौ वंश से जुड़े एक मामले में पुलिस आयुक्त द्वारा लाइन हाजिर किया जा चुका है। वहीं अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस वायरल वीडियो की सच्चाई, इसकी सटीक तारीख और स्थान के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े   शराबबंदी : ट्रेनों के जरिये शराब तस्करी में लिप्त 11महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *