सारनाथ में ‘ज्योतिषाचार्य’ पर शिकायतों के जरिए पड़ोसी को प्रताड़ित करने का आरोप

सारनाथ में ‘ज्योतिषाचार्य’ पर शिकायतों के जरिए पड़ोसी को प्रताड़ित करने का आरोप

अकथा की श्रीनगर कॉलोनी में टीनशेड को लेकर विवाद, पीड़ित पक्ष ने थाने में दी तहरीर

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा स्थित श्रीनगर कॉलोनी फेज-1 में टीनशेड को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। एक पक्ष ने खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाले रतन दुबे पर पुलिस और प्रशासन को कथित तौर पर भ्रामक सूचनाएं देकर लगातार शिकायतें करने तथा पड़ोसी को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शुक्रवार को सारनाथ थाने में लिखित तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

rajeshswari

शिकायतकर्ता के अनुसार, विवाद की शुरुआत सड़क किनारे अस्थायी टीनशेड लगाने से हुई। आरोप है कि रतन दुबे ने अपनी गाड़ी को धूप, बारिश और पक्षियों की बीट से बचाने का हवाला देकर पड़ोसी की सहमति से टीनशेड लगवाया था। उस समय जरूरत पड़ने पर इसे हटाने की बात भी कही गई थी। हालांकि, अब पड़ोसी को अपने मकान में निर्माण कार्य कराना है, जिसके चलते टीनशेड हटाने की आवश्यकता पड़ रही है।

आरोप है कि इस मामले में सहमति से लगाए गए टीनशेड को हटाने के बजाय संबंधित व्यक्ति पुलिस थाने, चौकी, उच्च अधिकारियों और तहसील स्तर पर लगातार शिकायतें कर रहा है। शिकायतकर्ता का दावा है कि विभिन्न स्थानों पर दिए जा रहे शिकायती पत्रों के कारण उसे अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने और टकराव की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि धार्मिक पहचान वाले लेटरपैड का इस्तेमाल कर विभिन्न अधिकारियों के समक्ष शिकायतें की जा रही हैं। उसने पुलिस से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: एनडीआरएफ ने गंगा में डूबते युवक को बचाया

अब पुलिस जांच पर निगाहें

मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और दूसरे पक्ष का बयान सामने आने के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शिकायतकर्ता को निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *