फर्जी पत्रकार बनकर 44 लाख की ठगी का आरोप, सोशल मीडिया ग्रुप में अफसरों को जोड़कर जमाता था रौब

फर्जी पत्रकार बनकर 44 लाख की ठगी का आरोप, सोशल मीडिया ग्रुप में अफसरों को जोड़कर जमाता था रौब

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका थाना क्षेत्र में खुद को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति पर 44 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर उसमें कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जोड़ रखा था। इसी के जरिए वह खुद को प्रभावशाली पत्रकार बताकर लोगों पर धौंस जमाता था।
सूत्रों के अनुसार आरोपी किसी मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थान से जुड़ा नहीं है। आरोप है कि उसने अखबार का लोगो इस्तेमाल कर खुद को पत्रकार के रूप में प्रस्तुत किया और लोगों का भरोसा जीतकर लाखों रुपये की ठगी कर ली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप में अधिकारियों की मौजूदगी दिखाकर अपना प्रभाव बढ़ाता था। इससे लोग उसे प्रभावशाली पत्रकार समझ लेते थे और उसके झांसे में आ जाते थे।
मामले में 44 लाख रुपये की ठगी का आरोप सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति बिना मान्यता और बिना उचित योग्यता के केवल अखबार का लोगो लगाकर खुद को पत्रकार बताता रहा, तो इस पर पहले ही कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
फिलहाल मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   तोड़फोड़ और मारपीट मामले में 13 नामजद सहित अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *