मिशन शक्ति: लमही में महिलाओं को जागरूक करने के लिए लगी चौपाल, निकाली रैली

मिशन शक्ति: लमही में महिलाओं को जागरूक करने के लिए लगी चौपाल, निकाली रैली

वाराणसी (जनवार्ता) : मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को लमही के सुभाष भवन में महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक चौपाल का आयोजन किया गया। विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजीव गुरुजी और सहायक पुलिस आयुक्त नितिन तनेजा के नेतृत्व में थाना प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर राजीव सिंह, महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक मानवी शुक्ला और मिशन शक्ति टीम ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

rajeshswari

चौपाल में महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई। साथ ही, महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के उपरांत मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं के साथ मिलकर सुभाष भवन से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार, लमही तक एक जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इस आयोजन ने महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में गहराया बाढ़ का संकट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *