सेवा पर्व पर विधायक सुशील सिंह ने किया वृक्षारोपण

सेवा पर्व पर विधायक सुशील सिंह ने किया वृक्षारोपण

चंदौली (जनवार्ता)
सेवा पर्व के अवसर पर चंदौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत लोकमनपुर में आज पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश दिया गया। सैयद राजा के माननीय विधायक श्री सुशील सिंह ने लोकमनपुर के पोखरे पर वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की।

rajeshswari

इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री राम प्रकाश मौर्य, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी छविनाथ त्रिपाठी एवं श्रीदेवी कुमार सिंह, वन दरोगा मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं पुनीत कुमार, वनरक्षक प्रभात कुमार सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

वृक्षारोपण के दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि “वृक्ष जीवन का आधार हैं। ये हमें ऑक्सीजन, छाया, फल और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण देना है, तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा।” उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करें।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि सेवा पर्व के अंतर्गत पूरे जिले में पौधारोपण अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   ग्रेटर नोएडा : एसटीएफ ने फर्जी RAW अधिकारी किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *