पंचकोश यात्रियों की सेवा में आगे आई रामलीला समिति

पंचकोश यात्रियों की सेवा में आगे आई रामलीला समिति

500 श्रद्धालुओं को वितरित की खाद्य सामग्री

वाराणसी (जनवार्ता) । पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रामलीला समिति शिवपुर ने पंचकोश यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा में सराहनीय कार्य किया। शनिवार को समिति की ओर से यात्रियों के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 पंचकोश यात्रियों को आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई।

rajeshswari

सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए इस सेवा शिविर में यात्रियों को ठंडा दही, मट्ठा, बिस्किट, नमकीन और शीतल पेयजल प्रदान किया गया। गर्मी की तपिश भरी यात्रा के दौरान मिले इस सहयोग से श्रद्धालुओं ने समिति के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में धार्मिक यात्रियों की सेवा को विशेष महत्व दिया जाता है। इसी भावना से समिति ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह शिविर लगाया।

कार्यक्रम में रामलीला समिति शिवपुर के अध्यक्ष अतुलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष विकास सिंह, मंत्री संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष आर.एन. सिंह, पार्षद बलिराम कन्नौजिया, फूलचंद मौर्य, पृथ्वीनाथ शर्मा, त्रिलोकी सेठ, संतोष कुमार शर्मा, अनिल मौर्या, रोहित मौर्या, सुजीत श्रीवास्तव, अरविंद सिंह ‘पिंकू’, दिनेश गुप्ता, शीतला उपाध्याय, रवि कपूर, संजय मिश्रा, सुधांशू पांडेय, आनंद तिवारी, नवीन प्रधान सहित शिवपुर क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   54 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *