रिटायर्ड सूबेदार के साइबर खाते से उड़ाए 99,500 रुपये

रिटायर्ड सूबेदार के साइबर खाते से उड़ाए 99,500 रुपये

बैंक ने खाते में बचे रुपये किए होल्ड

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर इलाके में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने सेना के रिटायर्ड सूबेदार निषाद के मोबाइल से छेड़छाड़ कर उनके बैंक खाते से दो बार में 99,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सारनाथ पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है।

rajeshswari

परशुरामपुर निवासी रिटायर्ड सूबेदार सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:50 बजे उनके मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। उन्होंने तत्काल अपने बेटे से इस संबंध में जानकारी ली। बेटे ने बताया कि उसने कोई रकम ट्रांसफर नहीं की है और उनके साथ साइबर ठगी हुई है।

इसके बाद बेटे ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के दौरान ही साइबर ठगों ने उनके खाते से दूसरी बार 49,500 रुपये निकाल लिए।

ठगी की जानकारी होने के बाद रिटायर्ड सूबेदार पहड़िया मंडी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे और बैंक कर्मचारियों को दोनों संदिग्ध लेनदेन की जानकारी दी। बैंक ने तत्काल खाते में बचे रुपये होल्ड कर दिए। इसके बाद पीड़ित ने सारनाथ पुलिस और साइबर सेल में लिखित शिकायत दी।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए ट्रेन मैनेजर, हालत गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *