सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने कहा—संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रबोध से मजबूत बनेगा भारत*

सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने कहा—संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रबोध से मजबूत बनेगा भारत*

वाराणसी (जनवार्ता)। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व पर काशी में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन  बाबतपुर स्थित होटल बनारस किला में सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों और अतिथियों ने सहभागिता की। इस दौरान एक प्रेसवार्ता आयोजित हुई।

rajeshswari

जिसमें सद्गुरुदेव ने मीडिया प्रतिनिधियों से राष्ट्र, समाज, सनातन संस्कृति और Gen-Z से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति केवल आर्थिक विकास में नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, चरित्र और सभ्यतागत जड़ों में निहित है। आधुनिकता और सनातन मूल्यों का समन्वय देश को और मजबूत बनाएगा।


वही सनातन विश्वविद्यालय की आवश्यकता पर उन्होंने प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, विज्ञान और शोध से जोड़ने की बात कही। जहाँ Gen-Z को बुद्धिमान और तकनीक से सशक्त बताते हुए उन्होंने युवाओं को संस्कार एवं राष्ट्रबोध से जोड़ने पर जोर दिया। आयोजन आनंदम धाम ट्रस्ट, वृंदावन द्वारा किया गया। इसमें संयोजक भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया तथा सह-संयोजक अजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति से नाराज लोगों ने लगाया जाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *