पांच शिक्षकों को दिया ‘समाजवादी शिक्षक रत्न’

पांच शिक्षकों को दिया ‘समाजवादी शिक्षक रत्न’

वाराणसी (जनवार्ता)। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह रहे। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पांच शिक्षकों को ‘समाजवादी शिक्षक रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

rajeshswari

समारोह में डीएवी इंटर कॉलेज के विकास साहनी, वीर पट्टी इंटर कॉलेज की सितारा देवी, कच्चा बाबा इंटर कॉलेज की कोमल यादव, सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज के बनारसी पटेल तथा आंबेडकर के ओम प्रकाश को ‘समाजवादी शिक्षक रत्न’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समाजवादी शिक्षक सभा वाराणसी के प्रदेश सचिव अशोक यादव ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षकों को समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समारोह में कैस नाथ यादव, रघुनाथ पासी, प्रमोद कुमार, विनोद पटेल, अंबिका प्रसाद, मोहम्मद शाहिद, रूपनारायण पटेल, जगदीश नारायण, जैन कुशवाहा, अवधेश नारायण बौद्ध, ओमप्रकाश सहित समाजवादी शिक्षक सभा से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   एलिसा हीली के धमाकेदार 142 रन, भारत को लगातार दूसरी हार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *