समोसे ने बिगाड़ा मामला: कौवापुर में नाश्ते की दुकान पर जमकर मारपीट, एक युवक घायल

समोसे ने बिगाड़ा मामला: कौवापुर में नाश्ते की दुकान पर जमकर मारपीट, एक युवक घायल

चौबेपुर(जनवार्ता):स्थानीय थाना क्षेत्र में समोसा को लेकर एक मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक नाश्ते की दुकान पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बबलू कुमार, जो बहरामपुर का रहने वाला है, ने आरोप लगाया है कि बीते बुधवार को शाम के समय कौवापुर गांव स्थित एक नाश्ते की दुकान पर दूसरे समुदाय के कौवापुर गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे समोसा खिलाने के लिए कहा।

rajeshswari

जब बबलू ने पैसे न होने की बात कही, तो आरोपी ने उसे गालियाँ देते हुए बुरी तरह पीटा। इस घटना की लिखित सूचना पीड़ित ने स्थानीय थाने को दे दी है। वहीं, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा, “मामले की जांच कराई जा रही है, जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े   उपराष्ट्रपति के आगमन से पूर्व ग्रैंड रिहर्सल संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *