चौबेपुर : तड़के सो रहे ढाबा संचालक के पास से चोरों ने उड़ाया कीमती मोबाइल और पर्स

चौबेपुर : तड़के सो रहे ढाबा संचालक के पास से चोरों ने उड़ाया कीमती मोबाइल और पर्स

वाराणसी  (जनवार्ता)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के पंडापुर में स्थित महादेव प्रधान ढाबा पर गुरुवार को तड़के नींद में सो रहे hu ढाबा संचालक के पास रखा वीवो कंपनी का कीमती मोबाइल और पर्स अज्ञात चोर चुरा ले गए । पर्स में 7500 रुपए नगदी और कई जरूरी कागजात, एटीएम कार्ड रखा था ।
  अपनी दी गई तहरीर में संचालक अनुराग राय ने बताया कि तड़के 4 से 5 बजे के बीच अज्ञात चोर उसके ढाबे पर पहुंचे जब वह गहरी नींद में था । उसके पास बेड पर ही मोबाइल और पर्स पड़ा था जिसे चोर उठा ले गए । जब वह सुबह सोकर उठा और देखा तो मोबाइल और पर्स गायब था । काफी खोजबीन के बाद पुलिस को 112 पर सूचना दी । जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की । बाद में लिखित रूप से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना पर प्रार्थना पत्र दिया ।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   गंगा का जलस्तर बढ़ा, वाराणसी में खतरे का संकेत – कई जिलों में बाढ़ का
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *