विश्व हिंदू कल्याण परिषद में संदीप जायसवाल को राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रभारी की जिम्मेदारी
वाराणसी (जनवार्ता)। विश्व हिंदू कल्याण परिषद के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से शिवपुर, वाराणसी निवासी संदीप जायसवाल को वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रभारी पद पर मनोनीत किया है।

संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि हिंदू समाज, धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी निष्ठा, सेवा भावना तथा समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। परिषद ने विश्वास जताया है कि संदीप जायसवाल निष्काम भाव से संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठन का जनाधार मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की जानकारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
संदीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों को वह निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे।

