भदोही में सनसनी: भांग के नशे में चाचा ने 3 साल की भतीजी को कुएं में फेंका, मौत

भदोही में सनसनी: भांग के नशे में चाचा ने 3 साल की भतीजी को कुएं में फेंका, मौत

भदोही, (जनवार्ता)। भदोही जिले के सुरियावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दानूपुर पूरबपट्टी गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि भांग के नशे में एक युवक ने अपनी ही तीन साल की भतीजी को कुएं में फेंक दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
चिप्स का लालच देकर ले गया बाहर
जानकारी के अनुसार दानूपुर पूरबपट्टी निवासी राजू बिंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी पत्नी रीमा देवी लगन-बारात में काम करती हैं। गुरुवार सुबह दोनों काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी छह वर्षीय बड़ी बेटी रागिनी और तीन वर्षीय आंचल खेल रही थीं।
इसी दौरान चचेरा चाचा रंजीत उर्फ नन्हें वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्चियों को चिप्स दिलाने का लालच देकर बाहर बुलाया। बाहर आते ही वह छोटी बच्ची आंचल को गोद में उठाकर घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित एक पुराने कुएं की ओर चला गया और उसे कुएं में फेंककर फरार हो गया।
बड़ी बहन के शोर पर पहुंचे ग्रामीण
घटना को अपनी आंखों से देख रही छह साल की रागिनी ने शोर मचाया। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्ची से जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत कुएं में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद मासूम का शव बाहर निकाला गया। यह दृश्य देख गांव में सन्नाटा छा गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।
मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर उसे हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि घटना के समय वह भांग के नशे में था। हालांकि मासूम को कुएं में फेंकने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है। गांव में घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने 9.20 करोड़ की 20 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *