सारनाथ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
संचालिका समेत 2 हिरासत मे
वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र के सोना तालाब इलाके में पुलिस ने स्थानीय निवासियों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कथित अवैध गतिविधियों वाले मकान पर छापेमारी की है। इस दौरान मकान की संचालिका समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवतियों में दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया था कि उक्त मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और सभी को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों को सारनाथ थाने लाया गया है, जहां एसीपी सारनाथ सहित वरिष्ठ अधिकारी उनसे विस्तृत पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस गतिविधि से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा क्या कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

