शिवपुर बाजार 15 दिनों से अंधेरे में

शिवपुर बाजार 15 दिनों से अंधेरे में

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर बाजार में पिछले 15 दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण शाम होते ही करीब एक किलोमीटर क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। इससे बाजार आने वाले लोगों, राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन शुरू होने से पहले स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

rajeshswari


शिवपुर रेलवे फाटक से नॉर्मल स्कूल तक डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। स्थानीय दुकानदार प्रदीप मौर्य ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, कमलेश केसरी ने कहा कि सावन में इसी मार्ग से बड़ी संख्या में कांवरिये गुजरते हैं, ऐसे में अंधेरा उनके लिए भी परेशानी का कारण बनेगा।
शिवपुरी वार्ड के पार्षद बलिराम कनौजिया ने बताया कि अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और एक-दो दिन में स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने का आश्वासन मिला है।

इसे भी पढ़े   बिजली विभाग की लापरवाही से टला बड़ा हादसा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *