काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत

चंदौली (जनवार्ता)। डीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्राचीन काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मंदिर का भारी गुंबद अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पुराने काली मंदिर को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया जा रहा था। प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहमति से पहले सुभाष पार्क परिसर में नए मंदिर का निर्माण कर मां काली की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। इसके बाद पुराने मंदिर को बुलडोजर की मदद से हटाने का कार्य शुरू किया गया।

ध्वस्तीकरण के दौरान मंदिर का ऊपरी गुंबद अचानक टूटकर पहले बुलडोजर से टकराया और फिर वहां मौजूद लोगों की ओर गिर गया। हादसे में डांडी निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी बलदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ एक स्थानीय नागरिक भी मलबे की चपेट में आकर घायल हुआ।

दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बलदेव यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर मलबा हटवाया तथा क्षेत्र को सुरक्षित कराया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही ध्वस्तीकरण के दौरान अपनाए गए सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर आगे आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

इसे भी पढ़े   श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद, विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद और कार्यपालक समिति की बैठक संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *