शिवनाथ सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर जगतपुर महाविद्यालय मे विशेष कार्यक्रम

शिवनाथ सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर जगतपुर महाविद्यालय मे विशेष कार्यक्रम

वाराणसी (जनवार्ता) । जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगतपुर के समिति कक्ष में सोमवार को सरदार भगत सिंह के 95वें शहादत दिवस तथा महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू शिवनाथ सिंह की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर “विकसित भारत 2047 में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं उच्च शिक्षा की भूमिका” विषयक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय समिति के अनिरुद्ध नारायण सिंह ने की। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि सदस्य शिक्षा चयन आयोग डॉ. हरेंद्र कुमार राय तथा अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके पश्चात् संस्थापक अध्यक्ष बाबू शिवनाथ सिंह एवं स्वर्गीय योगेंद्र नारायण सिंह के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य अतिथि एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अहम भूमिका रही है। बाबू शिवनाथ सिंह ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी की, बल्कि आजादी के बाद भी विकसित भारत के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनकी विरासत आज भी प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेंद्र कुमार राय ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में शिक्षकों एवं उच्च शिक्षा संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रबंधक रामसागर सिंह तथा प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संचालन विनय शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक प्रो. निलय कुमार ने प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़े   गोरखनाथ मंदिर में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए आतंकी ने किया हमला !

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता आलोक सिंह, गगन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला महामंत्री संजय सोनकर, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, राजीव सिंह गौतम, विनय पांडेय, डॉ. जेपी राय, डॉ. रवि पांडेय, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका सक्सेना, अतुल कुमार सिंह, नितिन कुमार राय, चंद्रशेखर पांडेय, संजय प्रधान, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *