52 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ मशरूर आलम गिरफ्तार

52 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ मशरूर आलम गिरफ्तार

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र में स्थित एक दुकान पर स्थानीय पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर 52 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ मशरूर आलम उर्फ गुड्डू पुत्र स्वर्गीय शहजादे आलम निवासी चहमामा को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज दालमण्डी कुमार गौरव सिंह अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में गस्त कर रहे थे, उसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली की नया चौक स्थित ब्राइट ट्रेडर्स की दुकान में चोरी चुपके प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। जिस पर पुलिस ने उपरोक्त दुकान पर दबिश दे कर दुकान के अंदर रखे बोरे में भारी मात्रा में जानलेवा चाइनीज मांझा बरामद किया। इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेश पाल कार्यवाहक थाना प्रभारी,उ0नि0 कुमार गौरव सिंह,हे0का0 सुनील चौहान, हे0का0 कन्हैया प्रसाद, का0 अरविंद कुमार,का0 मदन कुमार शामिल रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   Infinix Smart 8 HD की पहली सेल हुई शुरू, ऐसे पा सकते हैं 10% का डिस्काउंट
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *