छात्र आज का नागरिक है, कल का नहीं: एमएलसी धर्मेंद्र राय

छात्र आज का नागरिक है, कल का नहीं: एमएलसी धर्मेंद्र राय

वाराणसी (जनवार्ता)। जगतपुर पी.जी. कॉलेज, जगतपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के चौथे दिन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता धर्मेंद्र राय ने कहा कि छात्र कल का नहीं, बल्कि आज का नागरिक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत की जाती है।

rajeshswari

श्री राय ने कहा, “देश हमें सब कुछ देता है, इसलिए हमें भी राष्ट्र को कुछ देना चाहिए। राष्ट्र प्रथम है। छात्र-छात्राएं देश में परिवर्तन लाने की सबसे बड़ी ताकत हैं। छात्र परिवर्तन लाकर समाज और राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव की अलख जगा सकते हैं। छात्रों को देश के हित एवं विकास के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए तथा उनमें निस्वार्थ सेवा की भावना निरंतर जागृत रहनी चाहिए।”

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री सत्येंद्र सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर छात्रों के मानसिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे उन्हें अच्छा प्रशिक्षण मिलता है और पर्सनालिटी डेवलपमेंट होता है।

कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांतीय प्रमुख विनय कुमार पाण्डेय ने किया। विषय प्रवर्तन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय प्रधान ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रो. पुष्पा, अनामिका श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका सिंह, चन्द्रशेखर पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय जगतपुर के प्राध्यापक डॉ. दिनेश चन्द्र, सारिका सिंह, करुणा पाण्डेय, प्रियंका जैन, भावना, प्रियंका शर्मा एवं शिव कुमार सहित अन्य ने सक्रिय योगदान दिया।

इसे भी पढ़े   ठंड और कोहरे के चलते वाराणसी में स्कूल 6 तक बंद

शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं में सेवा भावना, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *