भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरुवार भोर में शंकरपुर गांव के पास हाइवे किनारे खड़ी एक कोयला लदी ट्रक में पीछे से आ रहे एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक परिचालक को मामूली चोटें आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ निवासी गुड्डू यादव (38 वर्ष), जो डंपर चला रहा था, को अचानक झपकी आ गई। इस दौरान उसने हाइवे किनारे खड़ी कोयला लदी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गुड्डू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से घायल चालक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। चौकी प्रभारी चिरईगांव विकास मौर्य ने बताया, दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। फिलहाल घायल चालक के स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है।” पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *