काशी विश्वनाथ धाम में सोमवारी रुद्राभिषेक संपन्न

काशी विश्वनाथ धाम में सोमवारी रुद्राभिषेक संपन्न

वाराणसी  (जनवार्ता)। काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को मंदिर न्यास की परंपरा के तहत सोमवारी रुद्राभिषेक श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। धाम परिसर स्थित श्री अविमुक्तेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रुद्राभिषेक और संकल्प पाठ किया गया। इस दौरान देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की गई।

rajeshswari


मंदिर न्यास के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान वर्ष 2024 के कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी से प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। सोमवार होने के कारण धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन में भाग लेकर बाबा विश्वेश्वर से परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की। न्यास ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक और संकल्प पाठ का यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   दो नाबालिग बेटियाँ महीनों से लापता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *