छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

वाराणसी (जनवार्ता) । मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत लंका थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों एवं प्रशिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। 2 और 3 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्रों को साइबर ठगी के तरीकों और उससे बचाव के उपाय बताए।

rajeshswari

कार्यक्रम के दौरान लिटिल फ्लावर स्कूल नगवां, सेंट जेपीएस स्कूल, मालवीय शिक्षा निकेतन और बीएनएस स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को शासन की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन तथा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में बताया।

पुलिस ने छात्रों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी। सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क में सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण और स्वावलंबन के साथ गुड टच-बैड टच, महिला हेल्पलाइन, मिशन शक्ति तथा एंटी रोमियो अभियान की जानकारी दी गई। किसी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में 112, 1090, 1098, 108, 1930 समेत संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। अभियान में थाना लंका के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   रोहनिया : गोलीकांड के घायल की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *