स्वर्णकार समाज की बेटी सुनीता सोनी बनीं प्रदेश मंत्री

स्वर्णकार समाज की बेटी सुनीता सोनी बनीं प्रदेश मंत्री

वाराणसी (जनवार्ता)। स्वर्णकार समाज के लिए गर्व का विषय है कि वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुश्री सुनीता सोनी को उनके उत्कृष्ट कार्यों, समाज के प्रति जागरूकता तथा सक्रिय योगदान को देखते हुए *राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच* में प्रदेश मंत्री के पद पर नव नियुक्त किया गया है।

rajeshswari

सुनीता सोनी लंबे समय से समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण तथा व्यापारिक हितों के संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में वाराणसी महिला व्यापार मंडल ने कई सराहनीय पहल की हैं, जिससे न केवल व्यापारिक वर्ग को मजबूती मिली है, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ी है।

उनकी इस नियुक्ति से स्वर्णकार समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी तथा समाज को नई दिशा प्रदान करेंगी।

सुनीता सोनी ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को समाज के उत्थान और स्वर्णकार वर्ग की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए समर्पित रहेंगी।

इसे भी पढ़े   पत्नी के कथित अवैध संबंध और प्रेमी की धमकी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *