भीटी ग्राम सभा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

भीटी ग्राम सभा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

3.95 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने शनिवार को रामनगर क्षेत्र की ग्राम सभा भीटी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया गया।

rajeshswari

यह निर्माण कार्य त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कराया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, वाराणसी द्वारा अशोक चौबे के मकान से अर्जुन यादव के मकान तक लगभग 44.50 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर करीब 3.95 लाख रुपये की लागत आएगी।

इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों की गति निरंतर तेज हुई है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांवों और मोहल्लों में सड़क, नाली, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही सुशासन का वास्तविक स्वरूप है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे जनहितकारी कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, अखिलेंद्र सिंह सनी, डॉ. अनुपम गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, राजकुमार सिंह, रितेश पाल गौतम, राघवेंद्र मिश्रा, गौरव गुप्ता, भैया लाल सोनकर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   प्राइमरी स्कूल मण्डुवाडीह में बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनी अटल जी की जयंती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *