शिक्षक संघ ने बीएसए से की मुलाकात

शिक्षक संघ ने बीएसए से की मुलाकात

साजिश बताकर मुकदमा हटाने की मांग

वाराणसी (जनवार्ता) । शिवपुर थाना क्षेत्र के हरहुआ ब्लॉक अंतर्गत पिसौर (तिसौर) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 की चार छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप में फंसे प्रधानाध्यापक पद्माकर सिंह (58 वर्ष) के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। घटना की शुरुआत 9 फरवरी को हुई, जब छात्राओं ने परिवार को बताया कि प्रधानाध्यापक पिछले 15-20 दिनों से टॉफी, अच्छे अंक या मॉनिटर बनाने का लालच देकर छेड़छाड़ कर रहा था, गलत तरीके से छू रहा था और धमकियां भी दे रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल घेर लिया, प्रधानाध्यापक को पीटा और बंधक बनाया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें गिरफ्तार किया और POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

rajeshswari

बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनुराग श्रीवास्तव ने प्रधानाध्यापक को तुरंत सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि आरोपी को 15 दिन पहले ही स्कूल से रिलीव किया गया था, लेकिन वह नहीं माना।

  संयुक्त शिक्षा संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को BSA अनुराग श्रीवास्तव से पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में मुलाकात की। संघ के शैलेंद्र विक्रम सिंह, शमशेर सिंह, अजित सिंह टीका, राजीव पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, शैलेंद्र द्विवेदी, उमाकांत शर्मा सहित सौ से अधिक शिक्षकों ने आरोपों को “साजिश” करार दिया और मांग की कि प्रधानाध्यापक को फंसाया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और मुकदमा तुरंत हटाने की अपील की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो वाराणसी जनपद के सभी स्कूलों में पूर्ण तालाबंदी और शैक्षणिक-गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   चंदौली :  दीवार से टकराई बाइक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *