बर्ड हिटिंग से वंदे भारत एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी

बर्ड हिटिंग से वंदे भारत एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी

वाराणसी कैंट स्टेशन पर चार घंटे खड़ी रही ट्रेन

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को तकनीकी खराबी के कारण वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर करीब चार घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन के पैंटोग्राफ में आई गड़बड़ी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद खराबी दूर की गई, जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 26506 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:15 बजे बनारस स्टेशन से खजुराहो के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में बर्ड हिटिंग (पक्षी टकराने) की घटना के कारण ट्रेन का पिछला पैंटोग्राफ टेढ़ा हो गया। विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने पर ट्रेन को उसके निर्धारित ठहराव न होने के बावजूद वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रोकना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल सक्रिय हो गया। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक एवं विद्युत विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी खराबी को दूर करने में जुट गई। करीब चार घंटे के प्रयास के बाद सुबह 9:35 बजे ट्रेन को पुनः रवाना किया गया।

स्थिति की निगरानी के लिए एडीआरएम बृजेश कुमार यादव, निदेशक अर्पित गुप्ता, मंडल यांत्रिक अभियंता दिवाकर वाष्णेय तथा सहायक विद्युत अभियंता कार्तिकेय सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन पहुंचे।

ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़े रहने के कारण कई अन्य ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव करना पड़ा। गोरखपुर इंटरसिटी, लिच्छवी एक्सप्रेस, पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, उधना-दानापुर एक्सप्रेस, हुबली-बनारस एक्सप्रेस और महानगरी एक्सप्रेस को निर्धारित प्लेटफॉर्म के बजाय अन्य प्लेटफॉर्मों से संचालित किया गया।

इसे भी पढ़े   अलका याग्निक को हुई रेयर बीमारी,बॉलीवुड सिंगर्स और फैंस मांग रहे दुआ

वंदे भारत एक्सप्रेस में उस समय 168 यात्री सवार थे। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए ट्रेन के सभी दरवाजे खोल दिए गए और रेलवे प्रशासन की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *