वाराणसी में यूपी प्रो हैंडबॉल लीग  का पहला खिलाड़ी ऑक्शन भव्य रूप से संपन्न

वाराणसी में यूपी प्रो हैंडबॉल लीग  का पहला खिलाड़ी ऑक्शन भव्य रूप से संपन्न

वाराणसी  (जनवार्ता): उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग  के उद्घाटन सीजन के लिए आज यहां भव्य खिलाड़ी ऑक्शन का आयोजन हुआ, जिसने काशी की पावन भूमि पर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक, गणमान्य अतिथि और हैंडबॉल से जुड़े लोग शामिल हुए।

rajeshswari

कार्यक्रम की अध्यक्षता लीग की मुख्य संरक्षक एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि डॉ. दया शंकर मिश्रा ‘दयालु’ और लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय वीडियो संदेश के जरिए शामिल हुए तथा खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि अम्बरीश सिंह भोला ने मौजूद रहकर युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण लीग की आधिकारिक टीम किट और मैच बॉल का अनावरण रहा। आधुनिक डिजाइन, उच्च गुणवत्ता वाले फैब्रिक से बनी किट और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली मैच बॉल ने लीग के प्रोफेशनल स्तर को और मजबूत किया।

इस मौके पर लीग की छह फ्रेंचाइजी टीमों का भी रोचक अनावरण हुआ, जिनमें गाजियाबाद पैंथर्स, गोरखपुर राउडीज, नोएडा ब्लास्टर्स, मथुरा ब्रिज स्टार, अमेठी रक्षक और काशी किंग्स शामिल हैं। टीमों के नाम और उनके आकर्षक लोगो देखते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और दर्शकों में लीग को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया।

ऑक्शन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और खेल भावना के साथ पूरी हुई। टीम मालिकों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाई और मजबूत स्क्वॉड तैयार किए। लीग प्रबंधन के मुताबिक, आने वाले मैच उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा, रोमांच और कौशल से भरपूर रहेंगे।

कार्यक्रम में लीग के प्रमुख पदाधिकारी अमित पाण्डेय ‘किशन’ (संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक), संतोष कुमार पाण्डेय (अध्यक्ष), सुश्री उपमा पाण्डेय (ट्रस्टी), प्रखर शुक्ला (प्रेसिडेंट), चायंक प्रधान (सचिव) और यशवीर सिंह (सचिव) उपस्थित रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह लीग उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने का मजबूत माध्यम साबित होगी।

इसे भी पढ़े   चुनाव से पहले आज शाम शिवराज कैबिनेट का विस्तार,राजेंद्र शुक्ला समेत तीन मंत्री लेंगे शपथ

वीडियो संदेश में डॉ. दया शंकर मिश्रा ने इसे राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने वाली अहम पहल बताया, जबकि डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने भविष्य में लीग के देश की प्रमुख प्रतियोगिताओं में शामिल होने का भरोसा जताया। अम्बरीश सिंह भोला ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, टीम प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, प्रायोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया गया। आयोजकों का मानना है कि यूपी प्रो हैंडबॉल लीग न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में हैंडबॉल खेल को नई ऊंचाइयों और नई पहचान दिलाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *