ट्रेन में महिला यात्री से पर्स छीनने वाला शातिर लुटेरा 12 घंटे में गिरफ्तार

ट्रेन में महिला यात्री से पर्स छीनने वाला शातिर लुटेरा 12 घंटे में गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता)। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कैंट ने लखनऊ–छपरा एक्सप्रेस में महिला यात्री से पर्स छीनने की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का एप्पल आईफोन, राडो कंपनी की घड़ी, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

rajeshswari

जीआरपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा यादव, निवासी परासी, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। उसे बनारस रेलवे स्टेशन स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रेनों और रेलवे प्लेटफार्मों पर यात्रियों को निशाना बनाकर छिनैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। 14 जुलाई की सुबह उसने लखनऊ–छपरा एक्सप्रेस में कैंट स्टेशन के पास एक महिला यात्री का पर्स छीन लिया था। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 12 घंटे के भीतर दबोच लिया।

गिरफ्तारी अभियान में जीआरपी कैंट प्रभारी निरीक्षक देवचंद्र यादव, आरपीएफ बनारस के निरीक्षक राजेश कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ओझा सहित कॉन्स्टेबल संदीप तिवारी, मुन्ना चौहान, सोनू गुप्ता, जितेंद्र राय और हरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   कोडिन कफ सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *