लाखों की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

लाखों की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 19 ग्राम हेरोइन और 1350 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

rajeshswari

थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हवेलिया रेलवे क्रॉसिंग स्थित त्रिदेव अपार्टमेंट के पास एक युवक हेरोइन के साथ मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान मूरत राजभर उर्फ कुत्तू राजभर पुत्र मुन्ना राजभर, निवासी पैगंबरपुर कुआं, थाना सारनाथ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 19 ग्राम हेरोइन और 1350 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं नशे का आदी है और बड़ी मात्रा में हेरोइन खरीदकर उसे छोटी-छोटी मात्रा में युवाओं को बेचता था। बिक्री से होने वाले मुनाफे से वह अपने नशे की लत पूरी करता था।

चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी अनुज कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, पंकज सिंह तथा कांस्टेबल सुमित कुमार सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नगदी व जेवरात ले गए चोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *