वरिष्ठ पत्रकार के मकान का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

वरिष्ठ पत्रकार के मकान का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

*वाराणसी (जनवार्ता)*। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत पलहीपट्टी गांव में शनिवार रात चोरों ने वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद सिंह के मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर कमरों में रखे बक्सों को खंगालने के बाद कीमती सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर फरार हो गए।

rajeshswari

घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से इन दिनों गुजरात में इलाज करा रहे पत्रकार को हुई। उन्होंने परिजनों के जरिए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

चोरी में कितने मूल्य का सामान गया है, इसकी पूरी जानकारी पत्रकार के घर लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।

उधर, चोलापुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   रोहनिया में लाखों के जेवरात चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *