विवेकानंद प्रवास स्थल की जांच तेज, कमेटी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

विवेकानंद प्रवास स्थल की जांच तेज, कमेटी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

वाराणसी (जनवार्ता)   । एल. टी. कालेज अर्दली बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद के प्रवास स्थल के संरक्षण और उससे जुड़े मामलों की जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से गठित कमेटी मंगलवार को मौके पर पहुंची। कमेटी के सदस्यों ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित लोगों से जानकारी प्राप्त की।

rajeshswari


जांच कमेटी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला विद्यालय निरीक्षक, पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डा. रामनरेश पाल, राजीव रंजन और क्षेत्रीय लेखपाल ऋषि दुबे समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने मौके पर स्थल से संबंधित उपलब्ध अभिलेखों और अन्य तथ्यों की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। समिति की ओर से एड. विनोद पांडेय “भईया जी”, एड. नित्यानंद राय, एड. राजीव सिन्हा, एड. मिलिंद श्रीवास्तव, एड. शरद श्रीवास्तव, राकेश, विपुल पाठक, राकेश गुप्ता समेत अन्य लोगों ने कमेटी के समक्ष स्थल से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी रखी।
कमेटी के निरीक्षण को स्थल के संरक्षण और उसके ऐतिहासिक महत्व को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के बाद कमेटी की ओर से जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपे जाने की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़े   पुलिस ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा, 14 फोन बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *