प्रज्ञानगर में लाखों की चोरी

प्रज्ञानगर में लाखों की चोरी

वाराणसी (जनवार्ता)। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित प्रज्ञानगर कॉलोनी में बंद पड़े रिटायर ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. प्रदीप सिंह के घर चोरों ने धावा बोलकर करीब आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली।
घटना 18-19 अप्रैल के बीच की है, जब डॉ. सिंह अपनी पत्नी के साथ पटना गए थे। 19 अप्रैल को ड्राइवर के पहुंचने पर घर का दरवाजा खुला मिला और अंदर आलमारी टूटी व सामान बिखरा पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
पीड़ित के अनुसार, चोर सोने-चांदी के गहने व 30 हजार रुपये नकद ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। कॉलोनीवासियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मंडल स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में सभी जनपदों को टॉप-20 रैंक में लाने के सख्त निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *