बस की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

बस की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर दीनदयालपुर के पास मंगलवार को  विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक विकास राय (25), उनकी बहन साधना (23) और उनका 2 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

rajeshswari

हादसे के बाद मौके से गुजर रही एक निजी एंबुलेंस ने तुरंत घायलों को चिरईगांव पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए एसएसपीजी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

#वाराणसी #सड़कहादसा #चौबेपुर #गाजीपुरहाईवे #बसटक्कर #बाइकसवारघायल #रोडएक्सीडेंट #ट्रैफिकदुर्घटना #SSPGअस्पताल #आपातकालीनसेवा #पुलिसकार्रवाई #निजीबस #घायलयात्री #रोडसेफ्टी

इसे भी पढ़े   "दुश्मन के घर में घुसकर खात्मा करने का माद्दा रखता है नया भारत" – योगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *