मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर बोलेरो की टक्कर, साइकिल सवार समेत तीन घायल

मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर बोलेरो की टक्कर, साइकिल सवार समेत तीन घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब थाना क्षेत्र के भवानीपुर और बहोरनपुर के समीप शनिवार को मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अदलपुरा से मोहनसराय की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले भवानीपुर के पास साइकिल सवार बढ़ईनी कला निवासी श्याम नारायण उर्फ छून्नू यादव (50) को टक्कर मारी, फिर थोड़ी दूरी पर बहोरनपुर के पास अंशिका पटेल (15) और पूरा चोलापुर की मंजू देवी (36) को भी अपनी चपेट में ले लिया। जहाँ हादसे में श्याम नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस द्वारा बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहीं मंजू देवी और अंशिका पटेल को हल्की चोटें आईं है। जिनका उपचार पास के ही एक निजी अस्पताल में कराया गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने चालक, सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के भिड़कूड़ा गांव निवासी संतोष पांडेय को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारियां: लाखों भक्तों के लिए सुरक्षा और सुविधा पर जोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *