दर्जनों मुकदमों वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

दर्जनों मुकदमों वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी । लंका और भेलूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक संगठित अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी, सफेद धातु (चांदी) की दो सिल्ली और कुल 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर सोनकर (21), करन सोनकर (20) और हिमांशु गिरि (19) के रूप में हुई है। समीर सोनकर भगवानपुर, थाना लंका, वाराणसी का निवासी है। करन सोनकर नगंवा, थाना लंका, वाराणसी का रहने वाला है, जबकि हिमांशु गिरि का स्थायी पता ग्राम बाला, थाना विक्रमगंज, जिला रोहतास, बिहार है और वह वर्तमान में भगवानपुर, थाना लंका, वाराणसी में रह रहा था।


पुलिस ने तीनों को सोमवार को देर रात करीब 1:45 बजे रविंद्रपुरी पेट्रोल पंप के पास खाली पड़े प्लॉट से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करते थे। पूछताछ में जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान भागवत धाम कॉलोनी, रमना, श्यामनगर कॉलोनी डाफी, बंगाली कॉलोनी भगवानपुर मोड़ और भेलूपुर की जानकी नगर कॉलोनी में बंद मकानों में ताला तोड़कर चोरी करने की बात सामने आई।
पुलिस के मुताबिक, चोरी में मिले चांदी के जेवरात को आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से एक अज्ञात व्यक्ति के पास ले जाकर पिघलवाया और उसकी छोटी सिल्ली बनवा ली थी। पूछताछ में थाना चेतगंज के जगतगंज क्षेत्र में चोरी की घटना में शामिल होने की बात भी सामने आई। आरोपियों ने बताया कि चोरी से मिले कुछ रुपये और सामान को बेचकर मिले पैसे उन्होंने खर्च कर दिए।

इसे भी पढ़े   बवाल मचाने आ रहा है Samsung का सबसे तगड़ा फोन! डिजाइन देखकर घबरा जाएंगे iPhone फैन्स

पुलिस ने बताया कि बरामदगी में थाना लंका के मुकदमा संख्या 352/2026, 399/2026 और 418/2026 तथा थाना भेलूपुर के मुकदमा संख्या 497/2026 से संबंधित नकदी और सफेद धातु की सिल्ली शामिल है। इन मामलों में कुल 50 हजार रुपये नकद और सफेद धातु की दो सिल्ली बरामद की गई हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। समीर सोनकर के खिलाफ वाराणसी और गाजीपुर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि करन सोनकर और हिमांशु गिरि के खिलाफ भी थाना लंका व भेलूपुर समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, थाना लंका के नेतृत्व में लंका और भेलूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *