सपा कार्यालय में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

सपा कार्यालय में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

वाराणसी (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, अर्दली बाजार में शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया।

rajeshswari

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने कहा कि फूलन देवी महिला सशक्तीकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने जीवनभर अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट ने कहा कि फूलन देवी वर्चस्ववादी सोच को चुनौती देने वाली क्रांतिकारी व्यक्तित्व थीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें संसद भेजकर सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की थी।

सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक समानता और न्याय के लिए फूलन देवी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, उमेश प्रधान, नंदलाल कन्नौजिया, हीरू यादव, पुत्तूल यादव, विद्या भारती, गोपाल पांडेय, अखिलेश यादव, वरुण सिंह, अक्षय प्रधान, अवधेश अंबेडकर, रामकुमार यादव, रामसिंह भारद्वाज, आनंद पटेल, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, सुनीता यादव, केशर यादव, अश्विनी चौहान, सदानंद कन्नौजिया, निलेश यादव, दयाराम, विनोद पटेल, कमलाकांत प्रजापति, रमापति राजभर, महेंद्र बच्चन, सुभाष यादव, अयाज खान, विनोद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   बरेली : वायुसेना के ध्रुव हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *