चोलापुर : पुलिस चौकी प्रभारी को हिरासत में धक्का देकर फरार हुए दो बदमाश

चोलापुर : पुलिस चौकी प्रभारी को हिरासत में धक्का देकर फरार हुए दो बदमाश

वाराणसी (जनवार्ता)। एक चौंकाने वाली घटना में दानगंज पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र राजभर को हिरासत में लिए गए दो बदमाशों ने ई-रिक्शा से धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गए। इस हमले में चौकी प्रभारी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, दुल्लहपुर दानगंज निवासी ऑटो चालक बबलू सोनकर की गाड़ी की एक बाइक सवार से मामूली टक्कर हो गई। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर ऑटो चालक बबलू सोनकर की जमकर पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही दानगंज पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र राजभर तुरंत मौके पर पहुंचे और विवाद के मुख्य दो आरोपियों गुलशन सिंह तथा मोहित चौहान को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने ले जाने के लिए ई-रिक्शा में बिठाया गया।

रास्ते में बदमाशों ने अपना बदला ले लिया। जब ई-रिक्शा वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर पहुंचा तो दोनों आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने चौकी प्रभारी जितेंद्र राजभर को जोरदार धक्का दिया, जिससे वे ई-रिक्शा से गिर पड़े और अचेत हो गए। मौका पाकर दोनों बदमाश फरार हो गए।

राहगीरों ने तुरंत घायल चौकी प्रभारी को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों गुलशन सिंह (तरांव, चोलापुर) और मोहित चौहान (जरियारी) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़े   घमहापुर कांड: विधायकों ने पीड़ित परिवार से मिल जताई संवेदना, 10 लाख की सहायता सौंपी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *