रूपापुर ओवरब्रिज पर बेकाबू ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, चार की मौत, चार घायल…

रूपापुर ओवरब्रिज पर बेकाबू ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, चार की मौत, चार घायल…

मिर्जामुराद। क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे एक बेकाबू ट्रक ने स्कॉर्पियो (यूपी 65 ईबी 2199) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओवर ब्रिज पर सेल्फी ले रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि स्कॉर्पियो में सवार स्कॉर्पियो सवार जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

rajeshswari

स्कॉर्पियो सवार आठ लोग विंध्याचल में दर्शन कर वाराणसी लौट रहे थे। रूपापुर ओवरब्रिज पर रुककर सेल्फी लेने के दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। हादसे के कई घंटे बाद तीन मृतकों और तीन घायलों की पहचान हो सकी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अन्य मृतकों और घायलों की पहचान कराने के साथ ही पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   मोजाम्बिक रेलवे के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया बरेका का दौरा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *