काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री , होली पर दिया एकता का संदेश

काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री , होली पर दिया एकता का संदेश

वाराणसी  (जनवार्ता): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पावन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधिवत हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की। दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया और देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा विकसित भारत के निर्माण की प्रार्थना की।

rajeshswari

मंदिर परिसर से बाहर निकलकर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “भगवान शिव सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें। काशी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।”

होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने अपील की कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। सभी गिले-शिकवे भूलकर प्रेम से एक साथ मिलकर मनाएं, क्योंकि यह एकता और भाईचारे का संदेश देता है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े सवाल पर उन्होंने राजनीति से दूरी बनाते हुए कहा कि होली में सब एक हो जाएं और भक्ति भाव से त्योहार मनाएं।

इसे भी पढ़े   दिल्ली में मास्क को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला,नहीं देना होगा जुर्माना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *