वाराणसी : बकरा मंडी में गोकशी अफवाह पर हंगामा

वाराणसी : बकरा मंडी में गोकशी अफवाह पर हंगामा

पुलिस ने जांच में नहीं पाया में कोई कटान

वाराणसी (जनवार्ता) । पान दरीबा रोड स्थित मदरसा-अल-कुरैश मुताल्लिका गोट-मीट डीलर्स एसोसिएशन की बकरा मंडी में मंगलवार सुबह तनाव की स्थिति बन गई। कुछ हिंदूवादी नेताओं और युवकों ने गोकशी का आरोप लगाकर वहां हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वाले कुछ युवकों को पान दरीबा चौकी ले जाकर हिरासत में लिया गया।

rajeshswari

मामले की जानकारी मिलने पर एडीएम सिटी अलोक वर्मा और डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक बकरी की फोटो वायरल होने के बाद अवैध कटान की सूचना मिली थी। मौके पर जांच करने पर मंडी में केवल बकरों की खरीद-फरोख्त चल रही थी, किसी भी प्रकार का कटान नहीं मिला। फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एक युवा नेता के नेतृत्व में करीब 50 युवक सुबह लगभग 9 बजे मंडी पहुंचे और गोकशी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इससे स्थानीय लोग और व्यापारी विरोध जताने लगे, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाद में युवकों ने पान दरीबा चौकी बेनियाबाग पहुंचकर घेराव भी किया।

मंडी संचालक नदीम कुरैशी ने बताया कि मंडी वर्षों से निजी जमीन पर संचालित हो रही है। उनका आरोप है कि कुछ युवक अचानक पहुंचे, दरवाजा पीटकर जबरन अंदर घुसे और व्यापारियों से मारपीट करने लगे। घबराए व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली।

इसे भी पढ़े   मां शीतला नगर कॉलोनी में 9.80 लाख की लागत से बनेगा 96 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग शिलान्यास कर सांसद निधि से शुरू हुआ विकास कार्य

डीसीपी काशी जोन ने बताया कि यह इलाका एक मंदिर की परिधि में आता है, जहां कटान प्रतिबंधित है, हालांकि घटनास्थल मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर है। वायरल फोटो और छात्रों की तहरीर के आधार पर जांच जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, मौके पर गोकशी जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई और यह मामला अफवाह से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस अफवाह फैलाने वालों की भी जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के दौरान एक छात्र नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह लोगों से चौकी पर इकट्ठा होने की अपील करते हुए गोकशी का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने इस वीडियो को भी जांच के दायरे में लिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *