दम है तो गढ़ छोड़ो! स्मृति ईरानी का अखिलेश पर तीखा पलटवार

दम है तो गढ़ छोड़ो! स्मृति ईरानी का अखिलेश पर तीखा पलटवार

वाराणसी( जनवार्ता)। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को काशी पहुंचीं। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और बाबा का आशीर्वाद लिया।

rajeshswari

दर्शन के बाद स्मृति ईरानी ने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना की। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण और स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

मंदिर दर्शन के बाद स्मृति ईरानी ने महिला आरक्षण बिल (नारी वंदन अधिनियम) को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव सदन में सास-बहू सीरियल का जिक्र कर रहे थे। अगर उनमें दम है तो अपनी पैतृक सीट और गढ़ छोड़कर कहीं से चुनाव लड़कर जीतकर दिखाएं। हमने तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके गढ़ में हराकर दिखाया है। सपा मुखिया गोरखपुर से जाकर चुनाव लड़ लें।”

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल को विपक्ष को सर्वसम्मति से पास कराना चाहिए। वरना महिलाएं न्याय करेंगी। यह कोई धमकी नहीं, बल्कि विनम्र आग्रह है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान में किसी को धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है। अखिलेश यादव को यह बात पता होनी चाहिए।

पूर्व मंत्री ने अपील की कि भारत की महिलाओं के साथ सभी दल न्याय करें। नारी के इस सम्मान में खलल डालने वालों को देश माफ नहीं करेगा।

स्मृति ईरानी का यह बयान संसद में महिला आरक्षण बिल पर चल रही बहस के बीच अखिलेश यादव के सास-बहू वाले कटाक्ष का करारा जवाब माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   काशी की बेटी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *