वाराणसी सर्राफा व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान

वाराणसी सर्राफा व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान

वाराणसी (जनवार्ता)। विगत दिनों सर्राफा कारोबारी से हुई करोड़ों रुपये की चोरी की घटना का सफल खुलासा करने पर वाराणसी सर्राफा व्यापार मंडल द्वारा पुलिस उपयुक्त काशी जोन सरवन टी. जी. एवं दशाश्वमेध एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

rajeshswari


इस अवसर पर वाराणसी सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सेठ ने वाराणसी पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से व्यापारियों में विश्वास बढ़ा है।
भोजपुरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि वाराणसी पुलिस के सानिध्य में व्यापारी आज भयमुक्त होकर व्यापार कर रहे हैं। वहीं नदेसर मोटर पार्ट्स व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी वर्ग पहले से ही वाराणसी पुलिस के संरक्षण में स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है।
कार्यक्रम में वाराणसी सर्राफा व्यापार मंडल के महामंत्री मुकुंद सेठ, अमित सेठ, राजकुमार सेठ, विजय सेठ, रत्नाकर वर्मा, रोहित सेठ, महेश्वर सिंह (संरक्षक), मीरापुर बसही व्यापार मंडल के आनंद सोनकर सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   दालमंडी चौड़ीकरण:शुद्धिकरण के लिए 10,119.512 वर्ग मीटर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *