वाराणसी: शादी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी

वाराणसी: शादी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी

धर्म परिवर्तन का दबाव

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर रुपये ठगने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पीड़िता के अनुसार, जुलाई में उसकी मुलाकात एक मेट्रोमोनियल साइट पर सम्राट सिंह नाम से परिचय देने वाले युवक से हुई थी। बातचीत के बाद 13 जुलाई को आरोपी उसके आशापुर स्थित फ्लैट पर आया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि इसके बाद युवक ने आशापुर चौराहे स्थित केनरा बैंक से युवती से 5 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिनों बाद पता चला कि उसका असली नाम मोहम्मद शरफ रिजवी है, जो फर्रुखाबाद के चीनी ग्राम, प्राइमरी स्कूल के सामने का निवासी है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव डाला और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के माहौल में युवती ने मंगलवार को सारनाथ थाने में तहरीर दी।

थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   जीआरपी : 40 मिनट में गुमशुदा बालक बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *